‘
हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान के बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी, विकास और निर्माण में मुसलमानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन आज उन्हें संदेह और निशाने की नजर से देखा जा रहा है।
मदनी ने आरोप लगाया कि वर्तमान दौर में मुसलमानों और मस्जिदों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को नफरत और टकराव की राजनीति नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की आवश्यकता है। उनके अनुसार, सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने से ही देश मजबूत बन सकता है।
अपने संबोधन में मदनी ने यह भी कहा कि भारतीय मुसलमानों ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के विकास तक हर क्षेत्र में योगदान दिया है। इसके बावजूद समुदाय के एक बड़े वर्ग में उपेक्षा और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।
मदनी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। समर्थक इसे सामाजिक सद्भाव और समानता की अपील बता रहे हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि ऐसे बयान समाज में नई बहस और विवाद को जन्म दे सकते हैं। फिलहाल उनके वक्तव्य को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Post a Comment