इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज्ञानोदय महाविद्यालय, एमआईजी में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना पाटील की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं संस्था अध्यक्ष इंदिरा सिंह एवं सचिव अनिरुद्ध सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
योग सत्र का संचालन योग गुरु पूजा शर्मा एवं अदिति लंभाते द्वारा प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रीना पाटील ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने का भी प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत और निरोगी समाज के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment