Top News

जहरीले कफ सिरप कांड में बड़ी राहत या जांच पर सवाल? दो आरोपियों को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत

 

बौद्धिक प्रतिकार विशेष | क्या अब भी मिलेंगे जहरीले दवा कारोबार के असली गुनहगार?

जबलपुर/छिंदवाड़ा। प्रदेश को झकझोर देने वाले छिंदवाड़ा के चर्चित जहरीले कफ सिरप कांड में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को जांच में पूरा सहयोग करना होगा तथा जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर राहत तत्काल समाप्त की जा सकती है।


यह मामला केवल दो आरोपियों की जमानत तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की दवा निर्माण, गुणवत्ता जांच और नियामक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जहरीले कफ सिरप प्रकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग, औषधि प्रशासन और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली भी लगातार चर्चा में रही है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि जमानत मिलने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। अब पूरे मामले की निगाह ट्रायल पर रहेगी, जहां अभियोजन को आरोपों को साक्ष्यों के आधार पर साबित करना होगा। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो कार्रवाई का दायरा भी बढ़ सकता है।

बौद्धिक प्रतिकार की पड़ताल बताती है कि इस मामले में अभी कई अहम सवालों के जवाब बाकी हैं। जहरीली दवा का नेटवर्क कितना बड़ा था? गुणवत्ता जांच में चूक कहां हुई? और क्या इस पूरे प्रकरण के सभी जिम्मेदार लोगों तक जांच पहुंच पाएगी? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में न्यायिक प्रक्रिया और जांच की दिशा तय करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post