न्यूयॉर्क। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि उनका देश परमाणु बम बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है। अमेरिका में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय निगरानी के लिए खोलने और यूरेनियम संवर्धन कम करने पर चर्चा के लिए तैयार है।
पेजेशकियन ने कहा कि ईरान शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक के अपने अधिकार को छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन परमाणु हथियार बनाने की उसकी इच्छा नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और तेहरान के बीच तनाव बना हुआ है।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार उसे ईरान की घोषित परमाणु सुविधाओं और परमाणु सामग्री के संबंध में आवश्यक जानकारी तथा निरीक्षण की पहुंच नहीं मिल पा रही है।

Post a Comment