Top News

UN में नेतन्याहू का ममदानी पर हमला, मेयर ने पलटवार कर लगाए गंभीर आरोप



न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला और उन पर इजरायल विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया। नेतन्याहू ने ममदानी को लेकर कहा कि उनके बयानों से न्यूयॉर्क में यहूदी समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। 


ममदानी ने जवाब में नेतन्याहू के UN भाषण को खारिज करते हुए उन पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने और तथ्यों को अपने पक्ष में पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू के दावे “बेबुनियाद” हैं।


नेतन्याहू के भाषण के दौरान कई देशों के प्रतिनिधि सभागार से बाहर भी चले गए। दोनों नेताओं के बीच यह टकराव गाजा युद्ध और फिलिस्तीन के मुद्दे पर उनके पहले से चले आ रहे सार्वजनिक मतभेदों की अगली कड़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post