- न्यूयॉर्क। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुलाकात की। करीब तीन घंटे चली बैठक में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने से जुड़ी अपनी शर्तें सामने रखीं। ईरानी मीडिया के अनुसार इनमें अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाना, ईरान की जमी हुई संपत्तियां जारी करना और सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना शामिल है।
बैठक से कुछ घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कड़ा दबाव जारी रखने की बात कही थी। इसके बावजूद बाद में उन्होंने अमेरिकी-ईरानी बैठक को “बहुत अच्छी और उपयोगी” बताया और कहा कि जल्द ही एक और बैठक हो सकती है।
होर्मुज दुनिया के प्रमुख तेल परिवहन मार्गों में से एक है, इसलिए इसके खुलने को लेकर किसी भी प्रगति का असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौता सामने नहीं आया है।

Post a Comment