Top News

भारत में बांग्लादेश के नए हाई कमिश्नर होंगे असद आलम सियाम, नई दिल्ली ने दी मंजूरी

 

नई दिल्ली। बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम भारत में नए हाई कमिश्नर होंगे। भारत सरकार ने उनके नाम को औपचारिक मंजूरी यानी एग्रेमा दे दी है। सियाम मौजूदा हाई कमिश्नर एम. रियाज हामिदुल्लाह की जगह लेंगे, जिन्हें जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के लिए बांग्लादेश का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहा है। 



सियाम 1995 में बांग्लादेश विदेश सेवा में शामिल हुए थे। वह अमेरिका में बांग्लादेश के राजदूत रह चुके हैं और ऑस्ट्रिया तथा फिलीपींस में भी राजनयिक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने वियना में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और OPEC फंड में भी बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया है। 


भारत की मंजूरी मिलने के बाद वह आने वाले हफ्तों में नई दिल्ली में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक रिश्तों को फिर से सक्रिय करने की कोशिशें जारी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post