Top News

अंबानी के वित्तीय साम्राज्य में अमेरिका की बड़ी एंट्री! ₹18,268 करोड़ लगाएगा बैंक ऑफ अमेरिका



मुकेश अंबानी के वित्तीय कारोबार में अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज बैंक ऑफ अमेरिका की बड़ी एंट्री होने जा रही है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंक ऑफ अमेरिका ने जियो क्रेडिट लिमिटेड में संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए समझौता किया है। समझौते के तहत बैंक ऑफ अमेरिका जियो क्रेडिट में 49.9 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। इस निवेश की कुल संभावित राशि करीब 18,268 करोड़ रुपये है।


हालांकि शुरुआत में बैंक ऑफ अमेरिका को जियो क्रेडिट में करीब 26.5 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। इसके बाद वारंट के इस्तेमाल के जरिए हिस्सेदारी बढ़ाकर 49.9 प्रतिशत तक की जा सकती है।


जियो क्रेडिट, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। जून 2026 तक इसके प्रबंधन के तहत संपत्तियां करीब 30,667 करोड़ रुपये थीं। एक साल पहले यह आंकड़ा 11,665 करोड़ रुपये था, यानी इसमें करीब 163 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज हुई।


यह सौदा सिर्फ पूंजी जुटाने की कवायद नहीं माना जा रहा। जियो की भारत में डिजिटल पहुंच और बैंक ऑफ अमेरिका की वैश्विक वित्तीय विशेषज्ञता के मेल से कर्ज और अन्य वित्तीय सेवाओं का कारोबार तेजी से बढ़ाने की कोशिश होगी।


बड़ा सवाल यह है कि क्या यह साझेदारी जियो को भारत के वित्तीय बाजार में बैंकों और बड़ी गैर-बैंकिंग कंपनियों के सामने और मजबूत प्रतिद्वंद्वी बना देगी?

Post a Comment

Previous Post Next Post