Top News

वीजी मिसेस इंडिया ग्लोबल आइकन में इंदौर की डॉ. मनीषा भटनागर को ‘मिसेस मध्य प्रदेश’ का खिताबIndore's Dr. Manisha Bhatnagar Wins 'Mrs. Madhya Pradesh' Title at VG Mrs. India Global Icon

 

इंदौर के निपानिया स्थित बालाजी स्काईज निवासी एवं प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीषा भटनागर को हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित मंच ‘वीजी मिसेस इंडिया ग्लोबल आइकन’ में ‘मिसेस मध्य प्रदेश’ के खिताब से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और बहुआयामी प्रतिभा का सशक्त परिचायक है।


कार्यक्रम के दौरान उन्हें उनकी तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘टेक ट्रेलब्लेज़र’ सम्मान भी प्रदान किया गया, जिससे वे प्रतियोगिता की प्रमुख प्रतिभागियों में शामिल रहीं।

डॉ. भटनागर की यह उपलब्धि शिक्षा जगत के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने पेशेवर दायित्वों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सांस्कृतिक मूल्यों के संतुलन के साथ यह सिद्ध किया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। ✍️

Post a Comment

Previous Post Next Post