Top News

अविवाहित पुरुषों को फंसाती थी महिलाएं, मुंह बोली मां के साथ मिलकर जयपुर में किया ये क्राइमWomen Used to Lure Unmarried Men; Committed This Crime in Jaipur in Collusion with a 'Foster Mother'

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बिंदायका थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी मुंहबोली मां को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में दलाल विक्रम दास को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार ये गिरोह अविवाहित पुरुषों को शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था।


ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी बिचौलियों के जरिए भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। शादी तय कराने के नाम पर लाखों रुपए लिए जाते थे। इसके बाद दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद ही मौका देखकर नकदी और गहने लेकर फरार हो जाती थी। इस तरह गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

पीड़ित की शिकायत से खुला मामला

बिंदायका निवासी अखिलेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने उनसे शादी कराने के नाम पर 2.10 लाख रुपए ठग लिए। उनकी शादी 30 जून 2025 को दिल्ली के एक मंदिर में करवाई थी। लेकिन कुछ समय बाद दुल्हन घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी।

कई राज्यों में दबिश के बाद गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई जगहों पर दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने नई दिल्ली निवासी 38 वर्षीय वंदना उर्फ कोमल और उसकी मुंहबोली मां आरती उर्फ लक्ष्मी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों व पुरानी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

जयपुर में पुलिस ने 5 को पकड़ा

जयपुर में गणगौर माता की शाही सवारी के दौरान शनिवार को पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों में राजा खान (28) निवासी तोपखाना हजूरी, अरुण (22) निवासी नाहरगढ़, फैजान (22) निवासी महावतों का मोहल्ला, मोहम्मद जाफर (23) निवासी मच्छी मार्केट रामगंज और मोहम्मद अंसार (31) निवासी नाहरी का नाका शामिल है। अरुण के खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस पता लगा रही है कि मेले में घुसने की इनकी क्या मंशा थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post