Top News

तमिलनाडु में विजय का नया सियासी दांव, TVK गठबंधन को मिला ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ नाम


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख  ने अपने नेतृत्व वाले गठबंधन को औपचारिक पहचान दे दी है। 9 सितंबर को चेन्नई के पनैयूर स्थित TVK मुख्यालय में हुई बैठक के बाद गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ रखा गया। तमिल में इसे ‘मदाचारबत्रा समाजनीति वेत्री कूटानी’ कहा गया है। 


इस गठबंधन में फिलहाल कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (MDMK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) शामिल हैं। गठबंधन का नाम ही विजय की राजनीतिक दिशा का संकेत दे रहा है—धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय को चुनावी पहचान बनाना। 


हालांकि तस्वीर पूरी तरह एकजुट नहीं है। CPI और CPI(M) के नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुए। वाम दलों ने TVK सरकार को समर्थन देने के बावजूद गठबंधन और मंत्रिमंडल में शामिल होने से दूरी बनाए रखने की बात कही है। 


विजय के लिए यह सिर्फ गठबंधन का नाम तय करने की कवायद नहीं है। सत्ता में आने के बाद पहली बार अपने सहयोगियों को एक साझा राजनीतिक मंच के नाम से संगठित करना आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है। कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML के साथ यह समीकरण तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के बीच TVK की अलग पहचान बनाने की परीक्षा भी होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post