Top News

पीएम मोदी ने श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह का लोगो किया लॉन्च

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री पेजावर अधोक्षजा मठ के श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण श्रीश्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया। 



प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का जीवन भक्ति, ज्ञान और सेवा से परिपूर्ण था और उनके आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि जन्म शताब्दी के अवसर पर होने वाली विभिन्न गतिविधियां उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने में सहायक होंगी। 


श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी पेजावर मठ के प्रमुख संतों में शामिल रहे और उन्हें वर्ष 2020 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post