निष्काम योग सेवा करने वाले शिक्षकों का सम्मान, HEALTHCON 2026 पर भी चर्चा
इंदौर, 27 सितंबर। ब्रह्मलीन डॉ. आर.सी. वर्मा की जन्म जयंती के अवसर पर श्री अहिल्या माता गौशाला, केशरबाग रोड स्थित अवधूत परिसर में हरिओम योग केंद्र चेरिटेबल ट्रस्ट के नवीन योग केंद्र का शुभारंभ हुआ। आठ दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के समापन के साथ शुरू हुआ यह ट्रस्ट का 31वां योग केंद्र है।
कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षण से हुई। इसके बाद विभिन्न केंद्रों पर निष्काम भाव से सेवाएं देने वाले योग शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी अश्विनी वर्मा ने सेवा और समर्पण के लिए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. निर्मल महाजन, डॉ. आर.के. बाजपेयी, डॉ. हेमंत शर्मा, प्रेम कुमार दुआ, मनोज वर्मा, शंकर लड्ढा, विजय दानी और रौनक सोनी सहित योग शिक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अश्विनी वर्मा ने डॉ. आर.सी. वर्मा के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए और उनकी योग एवं समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के बाद HEALTHCON 2026 राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डॉ. हेमंत शर्मा ने सम्मेलन की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. प्रमोद नंदवाल ने बताया कि सम्मेलन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए संपर्क एवं समन्वय किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में गौसेवा, पितृ तर्पण एवं गोवंश संवर्धन प्रकल्पों का अवलोकन किया गया। आयोजन का संचालन प्रेम कुमार दुआ ने किया।

Post a Comment