Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आठों आरोपितों की रिमांड 14 दिन और बढ़ी, अभी आरोप पत्र दाखिल नहीं

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और गबन के मामले में गिरफ्तार आठों आरोपितों की न्यायिक हिरासत एक बार फिर 14 दिन बढ़ा दी गई है। मामले की जांच अभी जारी है और फिलहाल अदालत में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। 



मामले में पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। इन सभी के खिलाफ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के अलावा नकदी, आभूषण, वाहन और अन्य सामान बरामद किए जाने की जानकारी दी है। कुछ आरोपितों से पुलिस कस्टडी में भी पूछताछ की गई थी। जांच में चढ़ावे की रकम की कथित हेराफेरी और उसके बंटवारे से जुड़े कई पहलुओं को खंगाला जा रहा है। 


मामले की जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। एसआईटी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के खातों के पुनः ऑडिट की बात सामने आई है। इसमें दान में मिले आभूषण, सोने-चांदी की वस्तुओं और निर्माण संबंधी खर्चों की भी जांच किए जाने की जानकारी है। 


अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच एजेंसी कब तक अपनी विवेचना पूरी कर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ।

Post a Comment

Previous Post Next Post