Top News

नीरज की गैरमौजूदगी में रुमेश थरंगा का धमाका, 89.04 मीटर भाला फेंककर जीता डायमंड लीग खिताब

ब्रसेल्स। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे ने डायमंड लीग फाइनल में इतिहास रच दिया। ब्रसेल्स में हुए पुरुष भाला फेंक मुकाबले में रुमेश ने 89.04 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए खिताब अपने नाम किया। वह डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए।



रुमेश ने शुरुआती दो प्रयासों में 80.42 और 79.73 मीटर का थ्रो किया, लेकिन तीसरे प्रयास में 89.04 मीटर भाला फेंककर सीधे शीर्ष पर पहुंच गए। पोलैंड के डाविड वेगनर ने 87.47 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि त्रिनिदाद और टोबैगो के केशॉर्न वॉलकॉट 83.99 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।


यह रुमेश के लिए शानदार 2026 सत्र का एक और बड़ा पड़ाव है। वह इस साल रोम में 92.62 मीटर और ज्यूरिख में 92.07 मीटर का जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं। रोम का 92.62 मीटर थ्रो इस सत्र का विश्व में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।


नीरज चोपड़ा चोट के कारण डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके। प्रशिक्षण के दौरान टखने में चोट लगने के बाद उनका 2026 का सत्र समाप्त हो गया था। ऐसे में रुमेश ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए एक बार फिर दुनिया के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों के बीच अपनी ताकत साबित कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post