कलेक्टर महोदय श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर महोदय श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 24.08.2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर एवं निधि शर्मा के नेतृत्व में वृत्त देपालपुर के फरकोदा, चंबल, भंवरगड़, धन्नाद , चिरखान, एवं वृत्त सांवेर के बीजुखेड़ी, लसीलुडिया परमार, ढाबली में शिकायत जांच एवं गश्त कर कुल 9 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) क/च के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी प्रकरणों में जप्त की गई अवैध मदिरा - हाथ भट्ठी में बनी महुआ शराब 120 लीटर, महुआ लाहन 450 kg , देशी एवं विदेशी मदिरा 73 लीटर है।
उक्त कार्रवाई देपालपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक राजेश वट्टी , सांवेर प्रभारी जया मुजाल्दे एवं स्टाफ द्वारा की गई है।
जिला आबकारी विभाग, इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय,संग्रहण, परिवहन, निर्माण के विरुद्ध विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Post a Comment