Top News

जिला आबकारी विभाग, इंदौर की बड़ी करवाही देसी एवम विदेशी मदिरा की 34 अवैध शराब की पेटिया जप्त

 प्रेस विज्ञप्ति



कलेक्टर महोदय श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर महोदय श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।



इसी क्रम में दिनांक 20.08.2026 को वृत्त महू ब के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पवन टीकेकर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजेश वट्टी के साथ सनराइज टाउन बंजारी में मकान में दबिश देकर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।


मौके से लंदन प्राइड व्हिस्की विदेशी मदिरा की 04 पेटी , लिमाउंट बियर की 06 पेटी, देसी मदिरा प्लेन की 16 पेटी ,देसी मदिरा मसाला की 08 पेटी, कुल 34 पेटी अवैध मदिरा जिसकी मात्र 

 कुल 324 बल्क लीटर जप्त की गयी।


उक्त प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है जप्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 1,54,160/- है।


उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौड़, रवींद्र बघेल आरक्षक सावन सिसोदिया , राशि सोलट,सराहनीय योगदान रहा|

Post a Comment

Previous Post Next Post