Top News

राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हंगामा, जीतू पटवारी हिरासत में



भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया।



प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में रखा गया। देर रात तक चले घटनाक्रम और विरोध-प्रदर्शन के बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।


कांग्रेस ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post