Top News

10 करोड़ की कर चोरी! स्टील कारोबारी गिरफ्तार

 

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग जिले के उतई निवासी स्टील कारोबारी विजय यादव को करीब 10 करोड़ रुपये की कथित कर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। विभाग का आरोप है कि कारोबारी ने फर्जी बिलों और अनियमित लेन-देन के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया।



प्रारंभिक जांच में कर चोरी के दस्तावेजी साक्ष्य मिलने के बाद विभाग ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार अब कारोबारी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े बैंक खातों, व्यावसायिक दस्तावेजों तथा अन्य कंपनियों के लेन-देन की भी जांच होगी।


विभाग ने संकेत दिए हैं कि कर, ब्याज और भारी आर्थिक दंड की वसूली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। जांच में यदि अन्य लोगों या फर्मों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post