नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने संसद में विपक्ष की रणनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि कई विपक्षी दलों ने मूल विषय से हटकर चर्चा की, जिससे उन्हें अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर गंवाना पड़ा। उन्होंने के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष को विधेयक के प्रावधानों पर केंद्रित रहना चाहिए।
रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के प्रस्तावित भाषण को लेकर भी कहा, "राहुल गांधी भी विधेयक पर बोलेंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे केवल विधेयक पर ही अपनी बात रखें। यदि वे विषय से हटकर बोलेंगे तो शायद सुर्खियां मिल जाएं, लेकिन उससे देश को कोई लाभ नहीं होगा।"
उन्होंने कहा कि संसद गंभीर और सार्थक बहस का मंच है तथा सभी दलों को विधेयक के पक्ष और विपक्ष में तथ्यात्मक चर्चा करनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य हर सदस्य को अपनी बात रखने का पूरा अवसर देना है।
उधर विपक्ष का कहना है कि वह विधेयक के साथ-साथ उससे जुड़े व्यापक राजनीतिक और संवैधानिक मुद्दों को भी सदन में उठाने का अधिकार रखता है। ऐसे में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Post a Comment