लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले उसके एक हिस्से के धंसने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने सामाजिक माध्यम पर जारी अपने संदेश में कहा कि एक्सप्रेसवे लोगों को सुरक्षित और तेज यात्रा की सुविधा देने के लिए बनाए जाते हैं, न कि यात्रियों को पूरे रास्ते चिंता और भय में सफर करना पड़े। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
वहीं,राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि एक्सप्रेसवे के धंसने का दावा सही नहीं है। प्राधिकरण के अनुसार परियोजना का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है।
मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। एक ओर विपक्ष निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर संबंधित एजेंसी परियोजना को पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप बता रही है।

Post a Comment