Top News

राजौरी में बाढ़ का कहर: सैकड़ों वाहन बहे, पुंछ में चार की मौत, दर्जनों लापता

 

मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही, राहत-बचाव अभियान जारी

श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी है। राजौरी के बेला बस स्टैंड का निचला इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया, जहां तेज बहाव में सैकड़ों वाहन बह गए। कई रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुसने से लोगों के घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।


वहीं, पुंछ जिले में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन, सेना, पुलिस और आपदा राहत दल संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

लगातार बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके मद्देन్తर प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post