Top News

फर्जी या कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाई गई ओएमआर पर एनटीए सख्त

 

नीट-यूजी परिणाम विवाद के बीच चेतावनी: नकली दस्तावेज देने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई


नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद ओएमआर शीट और अंकों में कथित गड़बड़ी के दावों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि जांच के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित कई ओएमआर शीट फर्जी अथवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की सहायता से तैयार की गई प्रतीत हुई हैं।


एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि यदि वे ओएमआर शीट की जांच या पुनः सत्यापन कराना चाहते हैं, तो केवल मूल (असली) ओएमआर शीट ही प्रस्तुत करें। फोटोकॉपी, संपादित, स्कैन की गई या कृत्रिम रूप से तैयार दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेज या भ्रामक सामग्री प्रस्तुत करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एनटीए ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट दावों से सावधान रहने और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। एजेंसी का कहना है कि वास्तविक शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post