Top News

चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी. वी. सिंधु, आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन ने सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

 

चीन के चांगझोउ में चल रहे चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की पी. वी. सिंधु, आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन ने सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

 

महिला सिंगल्स के पहले दौर में पी. वी. सिंधु ने अपने ही देश की उन्नति हुड्डा को 21-14, 9-21 और 21-10 से हराया। पुरुष सिंगल्स में आयुष शेट्टी ने इंडोनेशिया के अल्वी फरहान को 21-17, 5-21 और 21-17 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, लक्ष्य सेन ने जापान के युशी तनाका को 22-20, 15-21 और 21-14 से हराकर इस दौर के लिए जगह बनाई।


 

हालांकि, पुरुष डबल्स में एम. आर. अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुनन की जोड़ी चीन की वांग चांग और लियांग वेइकेंग की जोड़ी से हारकर बाहर हो गई।

 

मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी भी चीन की अपने प्रतिद्वंदी जोड़ी से हारकर बाहर हो गई। जबकि तनिषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post