नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए सुबह 7:30 बजे से 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी, हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बंद किए गए प्रमुख स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
डीएमआरसी के अनुसार यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले नवीनतम मेट्रो अपडेट की जानकारी अवश्य लें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Post a Comment