Top News

रचनात्मक प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

 


वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मांगे प्रस्तावa

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2027 के तहत आयोजित होने वाले ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ (सीआईसी) सीज़न-2 के लिए उद्योग-संचालित चुनौतियों के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में नई रचनात्मक प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। 


मंत्रालय ने प्रस्तावों के लिए एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता-आधारित होगी। चुनी गई चुनौतियों को निर्धारित मानकों के अनुसार एकमुश्त सरकारी सहायता भी दी जा सकती है। 


सीज़न-2 में 50 से अधिक उद्योग-संचालित चुनौतियां आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एवीजीसी-एक्सआर, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, एनीमेशन, गेमिंग और अन्य उभरते रचनात्मक क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं के कौशल विकास, नवाचार और उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। 

मंत्रालय के अनुसार, ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ प्रधानमंत्री के “भारत में सृजन, विश्व के लिए सृजन” के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाली प्रमुख पहल है। इसके विजेताओं को वेव्स 2027 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे भारतीय रचनात्मक उद्योग को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post