नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा (एफडी) अब भी आकर्षक विकल्प बना हुआ है। जुलाई में कई बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज की पेशकश की है। सबसे अधिक ब्याज इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं।
बैंकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रमुख ब्याज दरें इस प्रकार हैं—
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक – अधिकतम 8.50%
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक – अधिकतम 8.50%
डीसीबी बैंक – लगभग 8.15%
बंधन बैंक – लगभग 8.05%
यस बैंक – लगभग 8.00%
इंडसइंड बैंक – लगभग 8.00%
विशेषज्ञों का कहना है कि एफडी कराने से पहले केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि जमा अवधि, समय से पहले निकासी के नियम, बैंक की वित्तीय स्थिति और जमा बीमा जैसी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी देते हैं।
बदलते ब्याज दरों के दौर में निवेश से पहले संबंधित बैंक की नवीनतम दरों की पुष्टि कर लेना उचित रहेगा, क्योंकि बैंक समय-समय पर अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं।

Post a Comment