कनाडा के 84 वर्षीय चर्चित फैशन डिजाइनर पीटर नाइगार्ड को 18 वर्षीय युवती के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया गया है। अदालत में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अभियोजन के अनुसार नाइगार्ड ने अपने प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को झांसे में लिया और उसका यौन शोषण किया।
नाइगार्ड पहले से ही 11 वर्ष की जेल की सजा कट रहे हैं। इस नए मामले में दोषसिद्धि के बाद उन पर अमेरिका प्रत्यर्पण का खतरा भी मंडरा रहा है, जहां उनके खिलाफ कई अन्य गंभीर यौन अपराधों के मामले लंबित हैं। अदालत इस मामले में 2 अक्टूबर को अंतिम सजा सुनाएगी।
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि प्रभावशाली और धनाढ्य व्यक्तियों के खिलाफ भी यौन अपराधों के मामलों में कानून की कार्रवाई जारी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में अदालतें सख्त रुख अपना रही हैं।

Post a Comment