ग्वालियर-चंबल अंचल में करोड़ों रुपये के कथित बीमा घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच के बाद CBI ने FIR दर्ज की है। आरोप है कि पुरानी दुर्घटना की तस्वीरों, फर्जी मरम्मत बिलों और नकली दस्तावेजों के आधार पर 411 बीमा क्लेम पास कराकर करीब 4.30 करोड़ रुपये का गबन किया गया।
जांच में क्या सामने आया?
आरोपियों ने मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों की ऑटो-टाईअप इंश्योरेंस पॉलिसियों को मुख्य रूप से निशाना बनाया।
पुराने एक्सीडेंट की तस्वीरों का दोबारा इस्तेमाल कर नए क्लेम तैयार कि गए।
फर्जी रिपेयर बिल और दस्तावेज लगाकर बीमा कंपनियों से भुगतान हासिल किया गया।
कुल 411 संदिग्ध क्लेम के जरिए लगभग 4.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
CBI की कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलने के बाद CBI ने मामला दर्ज कर लिया है। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों, सर्वेयरों, गैराज संचालकों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
यह मामला मध्यप्रदेश के हाल के सबसे बड़े बीमा धोखाधड़ी मामलों में से एक माना जा रहा है और जांच आगे बढ़ने के साथ और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment