Top News

रहस्य और रोमांच से भरपूर होगी 'तुम्बाड 2', आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री; बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास

 


परीक्षित गुप्ता (मुंबई) 

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट की एंट्री तय हो गई है। अपनी अलग तरह की कहानियों और दमदार अभिनय के लिए पहचान रखने वाली आलिया ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि "इस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है।"


पहली फिल्म 'तुम्बाड' ने अपनी रहस्यमयी कहानी, लोकथाओं और बेहतरीन सिनेमाई प्रस्तुति से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था। अब इसके दूसरे भाग को पहले से कहीं बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। निर्माताओं का दावा है कि नई फिल्म में डर, रहस्य और फैंटेसी का दायरा और भी व्यापक होगा।

सूत्रों के अनुसार, आलिया भट्ट फिल्म में एक बेहद अहम और रहस्यमयी किरदार निभाएंगी, जो कहानी को नया मोड़ देगा। हालांकि उनके किरदार से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। फिल्म की टीम इस बार भी भारतीय लोककथाओं और पौराणिक रहस्यों को आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में है।

फिल्म प्रेमियों के बीच 'तुम्बाड 2' को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। आलिया भट्ट की एंट्री के बाद यह उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फिल्म का आधिकारिक पोस्टर और टीज़र जल्द जारी किया जा सकता है।

'तुम्बाड 2' से दर्शकों को एक बार फिर रहस्य, रोमांच और शानदार दृश्य प्रभावों से भरपूर सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post