किसके पास सबसे ज्यादा घोषित संपत्ति? दस्तावेज़ों से सामने आई तस्वीर
विशेष खोजी रिपोर्ट | प्रणव बजाज
भोपाल। बौद्धिक प्रतिकार की विशेष खोजी श्रृंखला के दूसरे एपिसोड में आज प्रस्तुत है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान चुनाव आयोग में जमा शपथ-पत्रों के आधार पर घोषित सबसे अधिक संपत्ति वाले विधायकों की पड़ताल। यह सूची उम्मीदवारों द्वारा स्वयं चुनाव आयोग के समक्ष घोषित परिसंपत्तियों पर आधारित है।
सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले प्रमुख विधायक
क्रम
विधायक
विधानसभा
घोषित संपत्ति (लगभग
चैतन्य कश्यप
रतलाम शहर
₹296.08 करोड
संजय शुक्ला
इंदौर-1
₹217.41 करोड
संजय शर्मा
तेंदूखेड़ा
₹212.52 करोड
अभय जैन
दमोह
₹99 करोड़ से अधिक
राकेश गिरी
टीकमगढ़
₹96 करोड़ से अधिक
विशाल पटेल
देपालपुर
₹80 करोड़ से अधिक
राजेश सोनकर
सोनकच्छ
₹70 करोड़ से अधिक
हेमंत कटारे
अटेर
₹65 करोड़ से अधिक
ओमप्रकाश सकलेचा
जावेद
₹60 करोड़ से अधिक
अजय विश्नोई
पाट
₹55 करोड़ से अधिक
(शेष 10 विधायकों की विस्तृत सूची आगामी कड़ी में प्रकाशित की जाएगी।)
केवल दौलत नहीं, अब होगी पूरी पड़ताल
बौद्धिक प्रतिकार केवल यह नहीं बताएगा कि किस विधायक के पास कितनी संपत्ति है, बल्कि दस्तावेज़ों के आधार पर यह भी जांचेगा—
कितनी कृषि भूमि?
कितने मकान, फ्लैट और व्यावसायिक संपत्तियां?
बैंक खातों में कितनी राशि?
कितने वाहन?
कितना सोना और अन्य आभूषण?
शेयर, बॉण्ड, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश कितने?
कितनी देनदारियां?
घोषित व्यवसाय और आय के स्रोत क्या हैं?
अब उठते हैं बड़े सवाल
करोड़ों की संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित हुई?
चुनाव-दर-चुनाव किसकी संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी?
किस विधायक के पास सबसे अधिक कृषि भूमि है?
किसके पास सबसे ज्यादा व्यावसायिक संपत्तियां हैं?
किसके बैंक खातों में सबसे अधिक राशि घोषित है?
क्या सभी बढ़ोतरी शपथ-पत्रों में घोषित आय और परिसंपत्तियों के अनुरूप दिखाई देती है?
इन सभी सवालों के जवाब सार्वजनिक दस्तावेज़ों और चुनाव आयोग के शपथ-पत्रों के आधार पर आगामी एपिसोड में प्रकाशित किए जाएंगे।
नोट: यह रिपोर्ट उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष दायर शपथ-पत्रों और सार्वजनिक अभिलेखों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करना है। यदि किसी जनप्रतिनिधि को किसी तथ्य पर स्पष्टीकरण देना हो, तो बौद्धिक प्रतिकार उसे समान प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
*कल पढ़िए – एपिसोड 3
"किस विधायक के पास कितनी कृषि भूमि, कितने मकान और कितनी व्यावसायिक संपत्तियां?"
केवल दस्तावेज़... केवल तथ्य... केवल बौद्धिक प्रतिकार।

Post a Comment