Top News

तीस्ता सुरंग हादसा: 12 शव मिले, 13 अब भी लापता

 


गंगटोक। सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग में राष्ट्रीय ताप बिजली निगम (एनटीपीसी) की तीस्ता जलविद्युत परियोजना के छठे चरण की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 13 अन्य लोगों के सुरंग में फंसे होने की आशंका है।



घटना के बाद राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने घटनास्थल का दौरा कर बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


बचाव दल भारी मशीनों और विशेष उपकरणों की मदद से मलबा हटाने में जुटे हैं। प्रशासन ने कहा है कि सुरंग में फंसे लोगों तक जल्द पहुंचने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post