पेरिस। फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला ऐतिहासिक विधेयक पारित कर दिया है। संसद के दोनों सदनों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। विधेयक में स्कूलों में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी सख्ती का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही फ्रांस ऐसा कानून लागू करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बनने की ओर बढ़ गया है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे बच्चों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सरकार की कोशिश है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले, सितंबर तक इस कानून को लागू कर दिया जाए। हालांकि, इसे लागू करने से पहले संविधान के अनुरूप होने की कानूनी समीक्षा की जाएगी।
दुनियाभर में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल लत पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसी कारण कई देश नाबालिगों की सोशल मीडिया तक पहुंच सीमित करने के लिए नए कानून और नियम बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।

Post a Comment