शुगर की क्रेविंग होगी कंट्रोल, फलों की प्राकृतिक मिठास के साथ शरीर को मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व
अक्सर लोगों को दिन में कई बार मीठा खाने की इच्छा होती है। लेकिन ज्यादा चीनी का सेवन वजन बढ़ने, डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप मीठे की क्रेविंग को हेल्दी तरीके से शांत करना चाहते हैं, तो फलों से बने ये स्नैक्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
1. खजूर और ड्राई फ्रूट बाइट्स
खजूर की प्राकृतिक मिठास मीठा खाने की इच्छा को तुरंत शांत कर सकती है। इसमें बादाम, अखरोट और पिस्ता मिलाकर हेल्दी एनर्जी बाइट्स तैयार की जा सकती हैं।
2. केला और पीनट बटर
केले के टुकड़ों पर पीनट बटर लगाकर खाने से स्वाद भी बढ़ता हर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक है।
3. फ्रूट योगर्ट बाउल
बिना चीनी वाले दही में सेब, पपीता, स्ट्रॉबेरी, कीवी या अन्य मौसमी फल मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक तैयार किया जा सकता है।
4. फ्रोजन फ्रूट्स
अंगूर, आम या केले के टुकड़ों को फ्रीज करके खाने से आइसक्रीम जैसा स्वाद मिलता है। गर्मियों में यह एक हेल्दी और ताजगी देने वाला विकल्प है।
5. एप्पल और दालचीनी
सेब के स्लाइस पर हल्की दालचीनी छिड़ककर खाने से मीठे का स्वाद और बढ़ जाता है। यह स्नैक फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
क्यों हैं बेहतर विकल्प?
इन स्नैक्स में रिफाइंड शुगर नहीं होती, जबकि विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। ये न सिर्फ मीठे की इच्छा को शांत करते हैं बल्कि शरीर को ऊर्जा और पोषण भी प्रदान करते हैं।
अगर आप फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना चाहते हैं, तो चीनी से भरे स्नैक्स की जगह फलों पर आधारित इन प्राकृतिक विकल्पों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Post a Comment