तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए खामेनेई का अंतिम संस्कार 5 से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम तेहरान और क़ोम में होंगे, जबकि उन्हें उनके गृह नगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि भारत सहित विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों को भी आमंत्रित किया गया है।
खामेनेई 1989 से 2026 तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। उनकी मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र Mojtaba Khamenei को नया सुप्रीम लीडर चुना गया।
ईरानी अधिकारियों के मुताबिक अंतिम संस्कार के दौरान लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और युद्धकालीन परिस्थितियों के कारण अंतिम संस्कार को चार महीने तक टाल दिया गया था।

Post a Comment