Top News

कौन पप्पू यादव? पूर्णिया सांसद का नाम सुनते ही भड़के अनंत सिंह, बोले- हम ऐसे कुत्ता-बिलाई को नहीं जानतेWho is Pappu Yadav? Anant Singh became enraged upon hearing the Purnia MP's name, saying, "We don't know such a dog or cat."

 


बिहार की राजनीति में बाहुबली नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग अक्सर मर्यादा की सीमाएं पार कर जाती है। इसका ताजा उदाहरण मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बीच देखने को मिला। जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से पप्पू यादव द्वारा उन पर किए जा रहे हमलों के बारे में सवाल किया, तो अनंत सिंह ने पप्पू यादव को पहचानने तक से इनकार कर दिया और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

हम कुत्ता-बिलाई को जानबे नहीं करते - अनंत सिंह

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसी अंदाज में उन्होंने अब पप्पू यादव पर निशाना साधा है। जब उनसे पूछा गया कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव उनके प्रति इतने नाराज क्यों दिख रहे हैं और लगातार उन्हें क्यों निशाना बना रहे हैं, तो अनंत सिंह ने पलटकर पूछा कि पप्पू यादव कौन है? जब पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि वे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की बात कर रहे हैं, तो अनंत सिंह ने बोले, 'हम कुत्ता-बिलाई को जानबे नहीं करते।' उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि यह कुत्ता-बिलाई क्या बोलेगा।

विवाद ?

इन दोनों नेताओं के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब बीते दिनों पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि राजनीति में 90 प्रतिशत महिलाओं को नेताओं के कमरे और बिस्तर से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके बाद इस बयान पर काफी बवाल मचा। महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस भेजा, भाजपा सहित दूसरी पार्टी की कई महिला नेताओं ने भी पप्पू यादव पर निशाना साधा। इसी कड़ी में अनंत सिंह ने भी पप्पू यादव पर बेहद तीखा और निजी पलटवार किया।



अनंत सिंह ने कहा था कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं और उन्हें होश नहीं है कि वे क्या कह रहे हैं। वो दावा कर रहे हैं कि राजनीति में आने वाली हर महिला को पुरुष नेताओं के बिस्तर से होकर गुजरना पड़ता है, तो पप्पू यादव को अपनी पत्नी से पूछना चाहिए कि वे राजनीति में कैसे आईं, आखिरकार वो भी एक सांसद हैं। जब वह सभी महिलाओं के बारे में बोल रहे हैं, तो उन्हें अपनी पत्नी के मामले में भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अनंत सिंह के इस बयान के बाद पप्पू यादव ने जवाब देते हुए उन लोगों पर सवाल उठाया था, जिन्होंने उनकी पत्नी और बेटी को लेकर टिप्पणी की थी।

पुलिस एनकाउंटर का अनंत सिंह ने किया समर्थन

पप्पू यादव पर प्रतिक्रिया देने के अलावा अनंत सिंह ने बिहार पुलिस द्वारा अपराधियों के किए जा रहे एनकाउंटर पर भी प्रतिक्रिया दी। सरकार की कार्रवाई का समर्थन करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जो भी गलत काम करेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। अनंत सिंह के अनुसार, राज्य सरकार अपराधियों पर नकेल कसने का बहुत बढ़िया काम कर रही है और जिस भी व्यक्ति की पहचान अपराधी के तौर पर होती है, उसका एनकाउंटर कर दिया जाना चाहिए।

अपराधियों को दी चेतावनी

बिहार पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जो कोई भी अपराध करेगा, वह न्याय से बच नहीं पाएगा। अनंत सिंह ने उन लोगों के लिए कड़ी सजा की वकालत की, जो महिलाओं और युवतियों के खिलाफ अपराध करते हैं। अनंत सिंह के अनुसार, जो लोग रात के अंधेरे में अपराध करते हैं, उन्हें सुबह होते-होते अपने किए का परिणाम भुगतना ही पड़ेगा। '

Post a Comment

Previous Post Next Post