Top News

नासिक TCS में 'लव जिहाद' और धर्म परिवर्तन का सिंडिकेट, HR मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार'Love Jihad' and Religious Conversion Racket at TCS Nashik: 7 Arrested, Including HR Manager

 

नासिक। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म बदलने के गंभीर आरोप लगे हैं। एक गवाह ने बताया कि आरोपी लोग दूसरों को कहते थे, “हिंदू लड़कियों से दोस्ती करो और उनसे शादी कर लो।” वे उन्हें अपना धर्म छोड़ने और अपना धर्म अपनाने के लिए भी कहते थे।पुलिस इस मामले में कुल नौ शिकायतों की जांच कर रही है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं। एक महिला कर्मचारी अभी फरार है।


हिंदू लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाओ और शादी करो

नासिक ऑफिस में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया, “वे कहते थे कि हिंदू लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाओ और शादी करो। वे उन्हें धर्म बदलने के लिए उकसाते थे और अपने धर्म की बातें करते थे। आरोपियों को इस काम के लिए पैसे भी दिए जाते थे। यह सब 2021 से चल रहा था। यहां तक कि एचआर मैडम को भी पैसे दिए गए थे।”जब उन्होंने एचआर विभाग में शिकायत की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। ये घटनाएं फरवरी 2022 से मार्च 2026 तक हुईं।

पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके एक महिला कर्मचारी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक अन्य महिला को उसने अनुचित तरीके से छुआ और उसकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में शर्मनाक बातें कीं।

जब शिकायतकर्ता ने कंपनी के बड़े अधिकारियों से बार-बार शिकायत की, तो उन्होंने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। उल्टा, उन्होंने आरोपियों के काम को बढ़ावा दिया। आरोपियों ने महिलाओं की शारीरिक बनावट पर भी अश्लील टिप्पणियां कीं।एक पुरुष कर्मचारी पर भी आरोप है कि उसे जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और उसके धर्म का अपमान किया गया। 

नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने के लिए प्रेरित किया

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रज़ा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफ़ी शेख, आसिफ आफ़ताब अंसारी और एचआर मैनेजर निदा खान है।  निदा खान को ‘लेडी कैप्टन’ कहा जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से दोस्ती की, उन्हें सहज महसूस कराया और फिर धीरे-धीरे उन्हें नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने के लिए प्रेरित किया।

सभी गिरफ्तार कर्मचारियों को कंपनी ने सस्पेंड कर दिया है। रजा मेमन के माता-पिता ने आरोपों से इनकार किया है। उनकी मां ने कहा, “मेरा बेटा बेकसूर है। उसे फंसाया जा रहा है। वह ऐसा कुछ नहीं कर सकता।” पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post