Top News

मौसम विभाग का पूर्वानुमान—पूर्वोत्तर में बारिश, दक्षिण-पश्चिम में गर्मीMeteorological Department Forecast: Rain in the Northeast, Heat in the Southwest

 

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में कल तक लू चलने की आशंका है। विभाग के अनुसार इस महीने की 18 तारीख तक तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post