Top News

नक्सलवाद लगभग ख़त्म', गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे में कितनी सच्चाई?'Naxalism Almost Eradicated': How Much Truth Is There in Home Minister Amit Shah's Claim?

 

नक्सलवाद अब लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है… बस्तर में अब स्कूल बन रहे हैं, राशन की दुकानें खुल रही हैं, लोकसभा में जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह दावा किया.


गृह मंत्री अमित शाह ने एक और अहम दावा किया कि "नक्सलवाद की जड़ ग़रीबी या विकास की कमी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है," और यह भी कि 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है.

हालांकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, "कल (सोमवार) लोकसभा में अपने बयान में अमित शाह जी ने दावा किया कि हमारी सरकार ने नक्सलवाद के ख़िलाफ़ प्रयासों का समर्थन नहीं किया. यह पूरी तरह गलत है. मैं उन्हें किसी भी समय और स्थान पर इस पर बहस की चुनौती देता हूं. राज्य और देश के लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए."

इसके पहले लोकसभा में "वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त करने के प्रयास पर चर्चा" के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सरकार के नक्सलवाद के ख़ात्मे के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर नक्सलवाद ख़त्म हो गया है और सामान्य स्थिति लौट आई है, तो फिर बस्तर में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती क्यों है?"

Post a Comment

Previous Post Next Post