Top News

CBSC में क्लास 3 से 8 तक AI सिलेबस, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- स्कूल में विश्वस्तरीय शिक्षा देने की तैयारीAI Curriculum for Classes 3 to 8 in CBSE: Education Minister Dharmendra Pradhan States—Preparations Underway to Provide World-Class Education in Schools.

 

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत सरकार ने हमारे देश के स्कूली बच्चों को विश्व-स्तरीय, अत्याधुनिक ज्ञान देने का संकल्प लिया है. इससे जुड़कर विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मामले में हमने पहले ही 2026-27 तक दो मुख्य लक्ष्यों ‘शिक्षा में AI’ और ‘शिक्षा के लिए AI’ को हासिल करने की अपनी मंशा की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए CBSE ने आज एक विशेषज्ञ अकादमिक समिति के जरिए, क्लास 3 से 8 तक के छात्रों के लिए एक बड़ा पैकेज पेश किया है.


शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्य भारत को एक वैश्विक AI सुपर-हब बनाना है. हालांकि, हम यह मानते हैं कि जब तक हम नई पीढ़ी को तैयार करने पर जोर नहीं देंगे, तब तक हम वैश्विक स्तर पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाएंगे. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस सराहनीय नई पहल को शुरू करने के लिए मैं CBSE और NCERT को बधाई देता हूं.सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा तैयार किए गए इस CT और AI पाठ्यक्रम का मकसद, तीसरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को डिजिटल और विश्लेषणात्मक कौशल की बुनियादी जानकारी देना है, ताकि स्कूली शिक्षा के शुरुआती चरण में ही उभरती हुई टेक्नोलॉजी को इसमें शामिल किया जा सके.

Post a Comment

Previous Post Next Post