75% अग्निवीर होंगे बाहर, 25% को मिलेगा स्थायी मौका
नई दिल्ली। जनरल अनिल चौहान ने संसद की रक्षा मामलों की स्टैंडिंग कमिटी को बताया कि सेना में अग्निवीरों और अधिकारियों की मौजूदा कमी अगले 2-3 वर्षों में पूरी कर ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए अग्निवीरों में से हर बैच के 75% जवान चार साल बाद सेवा से बाहर हो जाएंगे, जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।
इस साल नवंबर में नेवी के पहले बैच के करीब 2600 अग्निवीरों का कार्यकाल पूरा होगा। इसके बाद अगले साल आर्मी और एयरफोर्स के पहले बैच भी बाहर आएंगे।
सरकार ने 2022 से 2025 तक अग्निपथ योजना के तहत कुल भर्तियों की संख्या 1.75 लाख तक सीमित रखी है। CDS के मुताबिक, जरूरत के अनुसार कोटा तय किया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में कमी पूरी होने की उम्मीद '

Post a Comment