Top News

MP में सहकारी बैंकों में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी तेज: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर फैसला जल्द, नियुक्तियों के बाद चुनाव कराने की प्लानिंगPreparations for Political Appointments in MP's Cooperative Banks Intensify: Decision on Chairman and Vice-Chairman Posts Expected Soon; Plan to Hold Elections Following Appointments

 

भोपाल। मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव से पहले सहकारी बैंकों और समितियों में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सहकारिता विभाग में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को अब तेजी से पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत अपेक्स बैंक सहित जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल और अन्य समितियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द हो सकती है।


बताया जा रहा है कि निगम-मंडलों के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं में भी राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है। यह नियुक्तियां आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम मानी जा रही हैं। हाल ही में इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मुलाकात भी हो चुकी है। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है।सूत्रों की मानें तो पहले इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और उसके बाद सहकारी संस्थाओं में चुनाव कराने की रणनीति पर काम होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सहकारिता क्षेत्र में ये नियुक्तियां चुनावी समीकरणों को साधने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अब देखना होगा कि इन नियुक्तियों का ऐलान कब तक होता है और इसका आगामी चुनावों पर क्या असर पड़ता।

Post a Comment

Previous Post Next Post