Top News

आबकारी इंदौर की कार्यवाहीIndore Excise Department's Operation

 

        कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , *श्रीमान शिवम वर्मा जी* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी *श्री अभिषेक तिवारी जी* के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय श्री देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल, उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कमलेश सोलंकी ,श्री सी के साहू* के नेतृत्व में दिनांक-11/04/2026 को आबकारी वृत्त मालवा मिल बी, छावनी, भोई मोहल्ला, राज मोहल्ला, आंतरिक 2 की टीम ने 


सब्ज़ी मंडी क्षेत्र के ढाबों पर कार्यवाही की | आज की गई कार्यवाही में पिंड पंजाब ढाबा, ढाबा शाबा एवं अन्य ढाबों पर एकसाथ कार्यवाही की, जिसमें अवैध रूप से मदिरा पान कराने वालों पर आबकारी अधिनियम में 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, पंजीकृत प्रकरणों में कुल 4.625 लीटर शराब ज़ब्त की गई, ज़ब्त शराब की कुल कीमत लगभग 5000/- रू है |इस प्रकार की कार्यवाहीयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी |

 आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार मालवीय, श्रीमती मीना माल, श्रीमती त्रिअंबिका शर्मा, श्रीमती जया मुजालदे द्वारा की गई एवं आबकारी आरक्षक श्री ओम प्रकाश साहू,श्री किशन रघुवंशी ,श्री उस्मान मिर्जा,श्री मति अंकिता का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post