इंदौर/पीथमपुर। मध्य प्रदेश के औद्योगिक हब पीथमपुर में तारपुरा स्थित Ramky Enviro Engineers Limited के प्लांट में हुए भीषण विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती तौर पर केमिकल रिएक्शन या सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की तैयारी भी की जा रही है।
Post a Comment