Top News

मार्च से अब तक दिए गए लगभग 4 लाख 15 हजार पीएनजी कनेक्शन: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालयApproximately 415,000 PNG connections provided since March: Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

सरकार ने कहा है कि उर्वरक संयंत्रों को आवंटित कुल गैस की मात्रा में 5 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। इससे यह 6 महीने की औसत खपत के लगभग 95 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि मार्च से अब तक लगभग 4 लाख 15 हजार पीएनजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जबकि लगभग 4 लाख 55 हजार अतिरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण कराया है। 26 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने माई.पी.एन.जी.डी डॉट इन MYPNGD.in वेबसाइट से अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं।


सरकार ने बताया कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए देश भर में कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के अंतर्गत शुक्रवार को 3,400 से अधिक छापे मारे गए। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने 214 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया है और 55 अन्य को निलंबित कर दिया है। इसके अतिरिक्त, देश भर में 5 किलो के लगभग एक लाख एलपीजी सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च से अब तक छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को 12 लाख से अधिक 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की बिक्री की जा चुकी हैं।

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा पश्चिम एशिया क्षेत्र में संचालित भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं। क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से संबंधित कोई घटना दर्ज नहीं की गई है।

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी पोत जग विक्रम ने कल सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। इसमें 24 नाविक सवार और यह लगभग 20 हजार 400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा हैं। इसके 15 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post