Top News

फारस की खाड़ी से सुरक्षित निकला ‘जग विक्रम’, 20 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर भारत की ओर रवानाJag Vikram safely leaves the Persian Gulf, heads towards India carrying 20,000 metric tonnes of LPG.

 

नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी पोत ‘जग विक्रम’ फारस की खाड़ी से सफलतापूर्वक बाहर निकलकर भारत की ओर रवाना हो गया है। इस पोत में 20 हजार 412 मीट्रिक टन एलपीजी (LPG) लदी हुई है।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जहाज पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं, जो सुरक्षित हैं।

मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह पोत अब भारत की ओर बढ़ रहा है और इसके 15 अप्रैल तक देश पहुंचने की संभावना है।

सरकार इस पूरे ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि आपूर्ति और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सके। यह घटनाक्रम ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post