Top News

भारत सरकार और प्रदेश सरकार, अपना निर्णय समाज के सामने रखें The Government of India and the State Government should place their decision before society.


70 वर्षीय बुंदेलखंड के समाजसेवी 

संतोष गंगेले 'कर्मयोगी' मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले (नौगांव) के एक प्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक और राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र में नैतिक शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों के लिए जाना जाता है।11 दिसंबर 1956 को जन्म ग्राम वीरपुरा पोस्ट नौगांव बुंदेलखंड जिला छतरपुर मध्य प्रदेश में हुआ, वे विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र में नैतिक शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और पत्रकारिता के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।


संतोष गंगेले के बारे में मुख्य बातें:

पृष्ठभूमि: उनका जन्म नौगांव के वीरपुरा गाँव में हुआ था और उनका प्रारंभिक जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा।

सामाजिक कार्य: वे बुंदेलखंड में सक्रिय रूप से समाज सेवा और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। जन्मभूमि ग्राम से 31 अक्टूबर 2007 राष्ट्रीय एकता दिवस से उन्होंने बाइक मोटरसाइकिल से बुंदेलखंड क्षेत्र का जनसंपर्क जागरूकता अभियान शुरू किया । निरंतर 18 वर्षों से चल रहा है अभी तक वह लगभग तीन हजार शिक्षण संस्थाओं विद्यालय महाविद्यालय, सामाजिक मंचों सार्वजनिक जागरूक कार्यक्रम कर चुके हैं 18 वर्षों में 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों छात्र-छात्राओं को जागरुक कर चुके हैं ।

लेखन और पत्रकारिता: वे एक लेखक और पत्रकार के रूप में अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाते रहे हैं। मुख्य रूप से वह भारतीय संस्कृति संस्कार नैतिक शिक्षा नैतिक मूल्यों ,नशा मुक्ति अभियान ,वाहन दुर्घटनाओं रोकने के लिए जागरूकता जन जागरण ,मतदाता जागरूकता अभियान,दहेज एक सामाजिक कलंक है मानसिक तनाव से बचने स्वस्थ और सुंदर जीवन जीने का मार्गदर्शन जैसे विषय पर व्याख्यान, महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण और चरित्र निर्माण को लेकर कथा विकास मंच प्रवचन मंचों से अभिव्यक्ति विचार रख चुके हैं । बुंदेलखंड क्षेत्र के 11 जिलों में आध्यात्मिक धार्मिक अपराध नियंत्रण के लिए वह लगातार जन जागरण वृद्धो का सम्मान और उनके विचारों को समाज के सामने ले आने का प्रयास कर रहे हैं । 45 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त साहित्यकार लेखक कवि के रूप में भी उनकी पहचान है ।

संघर्ष -: 7 वर्ष की आयु से पारिवारिक संघर्ष और समस्याओं से निकालकर उन्होंने कठिन तपस्या परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण की परिवार का पालन पोषण किया परिवार संचालन के लिए चाय पान की दुकान नौगांव क्षेत्र में एवं दिल्ली में मजदूरी न्यायालय कोर्ट में बैठकर के अर्जी नवीश लेखक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है 

उदाहरण: उन्होंने अपने जीवन में दहेज को एक सामाजिक बुराई मानकर अपनी स्वयं की शादी अपने पुत्र और पुत्री की शादी भी बिना दहेज करके समाज में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ।

सामाजिक सम्मान : अंतर्राष्ट्रीय दो सम्मान एवं राष्ट्रीय सामाजिक संस्थाओं द्वारा 100 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं ।

पहचान: उन्हें सामाजिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए 'कर्मयोगी' के नाम से जाना जाता है। 

उनके सामाजिक कार्य: गूगल विकिपीडिया इंटरनेट सोशल मीडिया युटुब फेसबुक इंस्टाग्राम पब्लिक एप शुरू पब्लिक व्हाट्सएप रील्स आदि स्थानों पर मिल चुका है । आप जैसे ही गूगल विकिपीडिया पर पूछेंगे कि संतोष गंगेले कर्मयोगी कौन है। आपको संक्षिप्त निष्कर्ष जानकारी प्राप्त हो जाएगी एवं उनके दो आर्टिकल गूगल विकिपीडिया पर उपलब्ध हैं , और प्रकाशित हो चुके हैं ।

संपर्क मोबाइल नंबर 9893 19 68 74 है

Post a Comment

Previous Post Next Post