Top News

विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रूबियो से की बात, पश्चिम एशिया संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा पर हुई चर्चाExternal Affairs Minister Jaishankar spoke with Marco Rubio; discussions held on the West Asia conflict and energy security

 .

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री से फोन पर बात की। इस दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा हुई।


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, "अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ फोन पर विस्तार से बातचीत की। इस बातचीत का मुख्य विषय पश्चिम एशिया का संघर्ष और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उसका प्रभाव था।"

जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर भी ध्यान केंद्रित किया और एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post