Top News

महाराष्ट्र बजट सत्र के बीच विधानभवन को बम से उड़ाने की धमकी! सर्च ऑपरेशन शुरूA bomb threat is being sent to the Maharashtra Legislative Assembly during the budget session. A search operation has been launched.



महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. इस बीच विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल के जरिए विधानभवन आवास में बम होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद से परिसर मे सर्च ऑपरेशन जारी है. बता दें, इसके पहले मुंबई के कोर्ट और कई इलाकों मे बम होने की धमकी मिली थी. 

बम की धमकी का मामला संज्ञान में आते ही सुरक्षाकर्मियों ने विधान भवन परिसर को खाली कराया. तुरंत डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया और अब परिसर में गहन जांच की जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post