Top News

ट्रंप के दावों से गहराए संदेह, क्या भारत इतना कर पाएगा? बयानों में भी हैं फ़र्क़Trump's claims have deepened suspicions; can India really achieve this? There are also discrepancies in the statements.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि रूस से तेल ख़रीद बंद करने पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहमति जताई है.

ऐसे में अमेरिका भारत पर टैरिफ़ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस घोषणा के बाद महीनों से अमेरिका और भारत के रिश्तों में बनी तनातनी पर विराम लग सकता है.


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में लिखा है, ''सोमवार को पीएम मोदी से बात की और कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें व्यापार, यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करना और अमेरिका के साथ वेनेजुएला से भी ज़्यादा तेल ख़रीदने की बातें शामिल थीं.''

ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी से दोस्ती और सम्मान के चलते उनके अनुरोध पर प्रभावी रूप से तत्काल हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है. इसके तहत अमेरिका टैरिफ़ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा."

Post a Comment

Previous Post Next Post